फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने 50 करोड़ रुपये की लागत से जिला में सात परियोजनाओं का किया शिलान्यास और उद्घाटन

विज्ञापन
विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करते सीएम मनोहर लाल। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रविवार को सिरसा के गांव खारियां की प्रगति रैली स्थल पर 50 करोड़ 46 लाख रुपये की लागत से विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 10 करोड़ 41 लाख रुपये के तीन विकास कार्यों का उद्घाटन और 40 करोड़ 5 लाख रुपये की चार विकास कार्यों का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने 356.98 लाख रुपये की लागत से गांव गंगा में बने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और रिहायशी कॉलोनी का उद्घाटन किया। इसके अलावा मुख्यमंत्री 360 लाख रुपये की लागत से गांव भावदीन में बने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और रिहायशी कॉलोनी तथा 325 लाख रुपये की लागत से बने फेसिलिटेंशन सेंटर का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने 2373.75 लाख रुपये की लागत से मुख्य जलघर तक पाइप लाइन और लघु सचिवालय के जलघर के नवीनीकरण, 873.89 लाख रुपये की लागत से रानियां में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और रिहायशी कॉलोनी का निर्माण, 360 लाख रुपये की लागत से गांव कागदाना में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण और 397.36 लाख रुपये की लागत से गांव डिंग में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कार्य का शिलान्यास भी किया। इस मौके पर उनके साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, बिजली मंत्री रणजीत सिंह, सांसद सुनीता दुग्गल भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें