फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: जहरीला पदार्थ निगलने से क्लर्क की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। मानसिक रूप से परेशान सरकारी स्कूल के क्लर्क ने जहरीला पदार्थ निगलकर जीवन लीला समाप्त कर ली। युवक की पहचान 41 वर्षीय संजय शर्मा निवासी कंगनपुर सिरसा के रूप में हुई है। पुलिस अभी मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार संजय शर्मा पुत्र लक्ष्मी चंद बाजेकां के वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में क्लर्क था। रविवार को उसने स्कूल में पहुंचकर जहरीला पदार्थ निगल लिया। आसपास के लोगों को मामले की जानकारी मिली तो उसे नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। सदर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बताया जा रहा है कि संजय मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें