संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। शहर के बरनाला रोड पर स्थित भगत सिंह कॉलोनी के एक मकान में सफाई का काम करते समय फ्रिज से करंट लगने पर महिला की मौत हो गई। मकान मालिक ने महिला के शव को नागरिक अस्पताल में पहुंचाया और परिजनों को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर इत्तेफाकिया की कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस के अनुसार भगत सिंह कॉलोनी निवासी 40 वर्षीय रीटा घरों में सफाई का कार्य करती थी। बुधवार सुबह वह कॉलोनी में एक मकान में सफाई का काम कर रही थी इसी दौरान फ्रिज से उसे करंट लग गया। मामले की सूचना मिलने के बाद मकान मालिक ने उसे नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। यहां पर डॉक्टरों ने उसे जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मकान मालिकों ने मामले की सूचना उसके पति रमेश कुमार को दी। रमेश कुमार शहर में ही एक होटल में काम करता है। पुलिस ने रमेश कुमार के बयान दर्ज कर इत्तेफाकिया कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवा उसको सौंप दिया है। मृतक महिला के दो लड़के हैं। जिनमें एक 10 वर्षीय जबकि दूसरा 17 वर्षीय है।
मृतक महिला के पति के बयान दर्ज कर इत्तेफाकिया कार्रवाई की गई। सफाई करने के दौरान फ्रिज से करंट लगने से मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।
-रविंद्र कुमार, इंचार्ज, बस स्टैंड चौकी सिरसा