फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: परीक्षा देकर घर लौट रही दसवीं की छात्रा की सड़क हादसे में मौत

Wed, 15 Mar 2023 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चोपटा। दसवीं कक्षा की परीक्षा देकर घर लौट रही चाडीवाल गांव निवासी छात्रा की सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि एक अन्य छात्रा को गंभीर चोटें आई हैं। घायल छात्रा को आईसीयू में भर्ती करवाया गया है, जहां उसकी हालत अभी गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह चाडीवाल गांव की रेनूका पुत्री राजेश कुमार और नसीब पुत्री महेंद्र दसवीं कक्षा का पेपर देने के लिए बाइक से गांव साहुवाला द्वितीय के सरकारी स्कूल में गई थी। दोपहर को परीक्षा खत्म होने के बाद दोनों घर लौट रही थी। साहुवाला द्वितीय-साहुवाला रोड पर करीब साढ़े 3 बजे उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े कीकर के पेड़ से जा टकराई। बताया जा रहा है कि हादसे के समय एक बोलेरा गाड़ी ने क्रॉस किया था, जिससे लड़कियों का बाइक से संतुलन बिगड़ गया। हादसे के कुछ समय बाद एक ट्रैक्टर चालक ने दोनों लड़कियों को बेहोशी की हालत में पाया। इसके बाद एंबुलेंस को बुलाया। परिजन दोनों को निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। यहां पर एक छात्रा की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरी की हालत गंभीर बताई जा रही है। बुधवार दोपहर को गमगीन माहौल में मृतका का गांव में अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें