फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: कालांवाली में शहरवासी दूषित पानी पीने को मजबूर

Sat, 08 Jul 2023 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
घरों में हो रही दूषित पेयजल सप्लाई। संवाद
विज्ञापन
कालांवाली। शहर की विभिन्न गलियों में दूषित पेयजल की आपूर्ति के कारण लोगों में जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के प्रति आक्रोश व्याप्त हो गया। नागरिकों ने बताया कि शहर के वार्ड नंबर 10 और 11 की सांझी गली वाटर वर्क्स रोड पर दूषित पेयजल पीने से लोगों की सेहत बिगड़ने का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन

शहरवासियों का कहना है कि जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को कई बार लिखित व मौखिक शिकायत देने के बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। वार्डवासी राजकुमार राजू, अमित कुमार, सोनू कुमार ने बताया कि पिछले कई माह से बदबूदार पानी की आपूर्ति की जा रही है। पिछले एक सप्ताह से तो विभाग की ओर से घरों पर सप्लाई में दिए जाने वाला पानी पूरी तरह से दूषित व पीने योग्य नहीं है। नल में सीवर व मल मूत्र के साथ बहुत ही गंदा, झागयुक्त व बदबूदार पानी आ रहा है। इससे मोहल्ले में पेयजल संकट गहराया हुआ है। यह पानी पीना दूर तो कपड़े धोने व अन्य रोजमर्रा के कार्य करने के भी काम नहीं आ रहा है। दूषित पानी पीने से उल्टी, दस्त बीमारी होने की वजह बनी हुई है। इस मौके पर बूटा सिंह, हरीश बंसल, लवली गर्ग , प्रदीप कुमार, राकेश कुमार, संतोष रानी मौजूद रहे।
वर्जन

बारिश के कारण पानी की सप्लाई कही से मिसिंग हुई है। में कर्मचारियों को बोल कर पाइप लाइन चेक करवाता हूं। जहां से मिसिंग होगी वहां से ठीक करके पानी की सप्लाई को दुरुस्त किया जाएगा । वे मौके पर जाकर उक्त समस्या का निरीक्षण करके जल्द समस्या का समाधान करवा देगें। - नरेंद्र सिंह, जेई, जनस्वास्थ्य विभाग कालांवाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें