फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली घर के गेट पर ग्रामीणों द्वारा लगाए गए ताले को पुलिस ने खुलवाया, एक प्रदर्शनकारी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लगातार 9वें दिन चौटाला बिजली घर का आसा खेड़ा की ढाणियों में लाइट की मांग को लेकर घेराव जारी है। बुधवार सुबह सदर थाना एसएचओ डबवाली व चौटाला चौकी इंचार्ज भारी पुलिस बल के साथ बिजली घर पहुंचे और बिजली घर के मेन गेट पर ग्रामीणों द्वारा लगाया गया ताला खुलवाया। इसके साथ ही आंदोलनकारी राकेश फगोड़िया को गिरफ्तार कर लिया। फगोड़िया के वकील विनोद कुमार ने बताया कि बिजली पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत राकेश फगोड़िया के खिलाफ मामला दर्ज किया। वहीं, 10 जुलाई को बिजली घर चौटाला में एक किसान महापंचायत करेंगे। जिसमें सिरसा जिला व राजस्थान के जन संगठनों के वरिष्ठ किसान कर्मचारी मजदूर नेता पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें