फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: खंडस्तरीय कल्चरल फेस्ट में बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा

विज्ञापन
प्रतियोगिता में भाग लेते विद्यार्थी और अध्यापक। 
विज्ञापन
सिरसा। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में खंड स्तरीय कल्चरल फेस्ट का आयोजन किया गया। इसमें सरकारी विद्यालय के बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। यह कार्यक्रम शिक्षा विभाग की ओर से हरियाणवी संस्कृति को बढ़ाने के लिए करवाया गया है।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी कृष्ण लाल ने बताया कि प्रतियोगिता में 400 से अधिक बच्चों के भाग लिया। उन्होंने बताया कि इसमें हरियाणवी ग्रुप डांस, रागनी, स्किट, एकल नृत्य, एकल गायन इत्यादि प्रतियोगिताएं के द्वारा शिक्षा विभाग बच्चों को हरियाणवी कल्चर से जोड़ रहा है। खंड संसाधन समन्वयक विजय सचदेवा ने बताया कि ऐसे कल्चर कार्यक्रम से बच्चों को एक मंच मिलता है।

नोडल ऑफिसर सुनील कुमार डब्ल्यूएफआई की देखरेख में करवाया गया। इसमें बीआरपी अनिता छाबड़ा ने सहयोग दिया। राजकीय कन्या वरिष्ठ विद्यालय की प्रधानाचार्या जसवीर कौर ने बताया कि कार्यक्रम में पांचवीं से बाहरवीं तक बच्चे भाग ले सकते हैं। कार्यक्रम में स्किट में निर्णायक मंडल की भूमिका में कुलदीप कंबोज (फतेहाबाद), कर्मजीत कौर, रेणु कुमारी, नृत्य के निर्णायक मंडल में ट्विंकल, पलक, एकता, गायन के निर्णायक मंडल में दिलजीत सिंह, नवप्रीत, गुरविंदर सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




खंड में प्रतियोगिताओं में ये स्कूल रहे प्रथम
(9वीं से 12वीं का वर्ग)

स्किट :जीएसएसएस स्कूल नटार
ग्रुप डांस एवं रागनी : जीएसएसएस स्कूल कोटली
एकल लोक नृत्य : जीएसएसएस स्कूल सिकंंदरपुर
(5वीं से 8वीं का वर्ग)
स्किट : जीएसएसएस स्कूल मेला ग्राउंड सिरसा
लोक गायन : जीएसएसएस स्कूल सिकंंदरपुर
एकल लोक नृत्य एवं ग्रुप लोक नृत्य : जीएसएसएस स्कूल कोटली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें