फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: गाड़ी बैक करते समय गली में खेल रहे मासूम की नीचे दबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बडागुढ़ा। गांव बुढ़ाभाणा में शनिवार सुबह क्रूजर गाड़ी बैक करते समय नीचे आने से गली में खेल रहे डेढ़ वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। इस संबंध में बडागुढ़ा पुलिस ने परिजनों के बयान पर गाड़ी चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयान में बसंत निवासी गांव बुढ़ाभाणा ने बताया कि शनिवार सुबह उसके छोटे भाई संदीप का बेटा दक्ष घर के बाहर गली में खेल रहा था। इसी दौरान क्रूजर गाड़ी चालक ऊंची आवाज में म्यूजिक बजाते हुए गाड़ी को पीछे कर रहा था। इसी समय दक्ष गाड़ी की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से दक्ष को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। जांच अधिकारी एसआई संदीप कुमार ने बताया कि बच्चे के ताऊ बसंत के बयान पर गाड़ी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें