फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: रोड़ी में मुख्यमंत्री की रैली आज, किसानों ने किया विरोध का एलान

Wed, 10 Apr 2024 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
रोड़ी की अनाज मंडी में टेंट लगाकर तैयारियां करते कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। रोड़ी की अनाजमंडी में बुधवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की विजय संकल्प रैली है। मुख्यमंत्री दोपहर करीब तीन बजे रैली को संबोधित करने के लिए पहुंचेंगे। इस दौरान कप्तान मीनू बैनीवाल भी भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन करेंगे। वहीं किसानों ने रैली का विरोध करने का एलान कर दिया है।
मंगलवार को जनसंकल्प रैली को तैयारियां जोश जोर से चल रही थी। अनाजमंडी में टेंट लगाकर स्टेज तैयार किया गया है। तैयारियों के बीच किसान नेताओं ने मुख्यमंत्री का रोड़ी में पहुंचने पर काले झंडे दिखाकर विरोध करने का एलान कर दिया है। भारतीय किसान यूनियन चढूनी हिसार मंडल के प्रधान सिकंदर सिंह रोड़ी ने बताया कि भाजपा ने किसानों को दिल्ली जाने से रोका और किसानों पर गोलियां चलवाईं। किसानों की जायज मांगों को पूरा करने के बजाय मुख्यमंत्री भाजपा लोकसभा प्रत्याशी डॉ. अशोक तंवर का प्रचार करने के लिए रैलियां कर रहे हैं। इसका किसान विरोध करेंगे और काले झंडे दिखाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




सरसों की अभी तक नहीं हुई खरीद शुरू, ज्ञापन सौंपा
कच्चा आढ़ती एसोसिएशन ने सरसों की खरीद शुरू नहीं होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने मार्केट कमेटी सचिव को सरसों की सरकारी खरीद शुरु करवाने को लेकर ज्ञापन दिया। कच्चा आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान फूल चंद जैन ने कहा कि इस वर्ष रोड़ी समेत आसपास के गांवों में सरसों की बिजाई बड़ी मात्रा में हुई है। मंडी में कोई प्राइवेट खरीद व सरकारी खरीद नहीं हो रही है। ऐसे में किसानों को कालांवाली, सिरसा सहित दूर दराज के क्षेत्रों में सरसों को बेचने के लिए जाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इसे देखते हुए सरसों की सरकारी खरीद को जल्द से जल्द शुरू करवाई जाए। इस मौके पर मंडी सुपरवाइजर तरसेम सिंह, पूर्व सरपंच केवल कृष्ण जिंदल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

कोट्स
सरसों की खरीद जल्द से जल्द शुरू करवाई जाएगी। किसानों को परेशानी नहीं आने दी जाएगी। - मेजर सिंह, सचिव, कालांवाली मार्केट कमेटी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें