फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: श्रम विभाग में मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की कार्रवाई, जागरूकता की खुली पोल

Sat, 03 Aug 2024 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
सीएम फ्लाइंग की टीम श्रम विभाग में कार्रवाई करते हुए।
विज्ञापन
सिरसा। श्रम विभाग में शुक्रवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने विभिन्न योजनाओं की स्थिति की जांच की। जहां योजनाओं के लिए ऑनलाइन सिस्टम पूरी तरह से दुरुस्त नजर आया। वहीं अधिकारियों व कर्मचारियों की कार्यप्रणाली बेहद लचर देखने को मिली। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने जब श्रमिकों को जागरूक करने के कार्यक्रमों की सूची मांगी तो अधिकारी व कर्मचारी एक दूसरे का मुंह देखने नजर आए।
विज्ञापन

उन्होंने दबी जुबान में बताया कि मुख्यालय से कार्यक्रम को लेकर कोई योजना आने पर ही जागरूकता शिविर लगाए जाते है। उसके अतिरिक्त कोई जागरूकता कार्यक्रम नहीं होते है। यह जवाब सुनकर मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम भी हैरान रह गई। एसआई राजेश कुमार व एएसआई साधुराम की टीम ने शुक्रवार को श्रम कार्यालय में कार्रवाई की। इस दौरान सभी की हाजिरी पूर्ण मिली तो सीएम विंडो की पांच शिकायतें लंबित पाई गई।
एसआई राजेश कुमार ने बताया कि ऑन द स्पोर्ट श्रमिकों की कॉपी व अन्य दस्तावेजों के लिए अप्लाई करवाया गया था। ऐसे में ऑनलाइन सिस्टम सही पाया गया। श्रमिकों व उनके बच्चों के लिए सरकार की ओर से विवाह, एजुकेशन और कर्मचारियों की पेंशन तक की स्कीम जारी की गई है। इन स्कीम के अंतर्गत श्रमिक को औजार तक उपलब्ध करवाने का प्रावधान है। लेकिन श्रमिकों को फील्ड में जाकर कोई जागरूक नहीं करना चाहता है। इसको लेकर कोई प्लान विभाग ने नहीं बनाया हुआ है। ऐसे में श्रमिकों को इन योजनाओं की जानकारी ही नहीं होती है। उन्होंने बताया कि श्रम कार्यालय के इंचार्ज विवेक बत्रा के पास सिरसा और पंचकूला दोनों जगहों का चार्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें