फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ते का आहते पर छापा, मिलीं खामियां

Sat, 14 Jan 2023 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते व एक्साइज विभाग की टीम ने डबवाली के बठिंडा चौक स्थित एक आहता में छापा कार्रवाई की। इस दौरान संचालक आहते का परमिट व लाइसेंस फीस संबंधी कागजात पेश नहीं कर पाया। अब इस संबंध में शहर थाना पुलिस को शिकायत दी गई है।
विज्ञापन

हिसार से निरीक्षक राजेश कुमार व एक्साइज विभाग के निरीक्षक ज्ञान सिंह के नेतृत्व में उक्त कार्रवाई की गई। शहर के बठिंडा चौक पर संचालित किंगरा ईटिंग पर शनिवार देर शाम मुख्यमंत्री उड़नदस्ते व एक्साइज विभाग की टीम ने छापा मारा। इस दौरान संचालक बसंत सिंह आहते का परमिट व लाइसेंस फीस से संबंधित कोई भी दस्तावेज पेश नहीं कर पाया। एक्साइज विभाग के निरीक्षक ज्ञान सिंह ने थाना शहर पुलिस को शिकायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें