फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: चार करोड़ से निर्मित छह अमृत सरोवरों का मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन

Thu, 25 Jan 2024 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
लघु सचिवालय में अमृत सरोवर के उद्घाटन की औपचारिकता पूरी करते विधायक सोमबीर सांगवान व साथ में उप
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बुधवार को वीडियो कांफ्रेंस के जरिये जिले के छह अमृत सरोवर का उद्घाटन किया। इन तालाबों के जीर्णोद्धार पर चार करोड़ का बजट खर्च किया गया है। उद्घाटन की औपचारिकता लघु सचिवालय में विधायक सोमबीर सांगवान ने पूरी की। इनके साथ उपायुक्त मनदीप कौर भी मौजूद रहीं।
विधायक ने कहा कि सरकार की ओर से हर क्षेत्र के विकास के लिए सकारात्मक सोच के साथ लगातार काम किया जा रहा है। सरकार प्रत्येक मामले में लोगो को सुविधाएं देने के लिए प्रयासरत है। इसी कड़ी में सरकार की ओर से अमृत सरोवर, अमृत सरोवर प्लस व अमृत सरोवर प्लस प्लस की योजना को क्रियान्वित किया जा रहा है, जिसके तहत तालाबों को साफ किया गया है। वहां पर लाइट व पेड़ लगाए गए हैं और घूमने के लिए रास्तों का निर्माण भी किया गया है। इस काम को ओर आगे बढ़ाते हुए तालाबों को मछलीपालन के लिए किराए पर भी देने की योजना है ताकि गांव की आमदनी हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन गांव में तालाब की सुधारी दशा
अमृत सरोवर की जानकारी देते हुए उपायुक्त ने बताया कि जिले के भोपाली, चरखी, घिकड़ा, डोहका हरिया, जगरामबास व रानीला में तालाबों का जीर्णोद्धार किया गया है। इन तालाबों के कार्य पर लगभग चार करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। उन्होंने बताया कि भोपाली में लगभग 30 लाख, जगरामबस में लगभग 18 लाख, चरखी में लगभग 65 लाख, डोहका हरिया में लगभग दो करेाड़ आठ लाख, रानीला में लगभग 19 लाख व घिकाडा में 49 लाख की राशि तालाबों पर खर्च की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें