फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: विंग कमांडर के पिता से एक लाख रुपये की ठगी

Tue, 01 Aug 2023 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। वायु सेना स्टेशन सिरसा में नियुक्त आई विंग कमांडर के पिता के साथ साइबर ठगों ने दोस्त बताकर एक लाख रुपये ठगी लिए। शहर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में आई विंग कमांडर सोनिका ने बताया कि 24 जुलाई को उसके पिता के पास किसी व्यक्ति ने व्हाट्स एप कॉल की। कॉल करने वाले ने अपने आप को दोस्त बताते हुए संकट में होने की बात कहकर एक लाख रुपये मांगे। उसके पिता ने उसकी भावनाओं की कदर करते हुए उससे एक लाख रुपये उस व्यक्ति के दिए बैंक खाते में डलवा दिए। कुछ देर बाद जब उसने अपने पिता से उक्त व्यक्ति के बारे में बात की तो असल कहानी का पता चला। पहले तो वे कॉल करने वाले व्यक्ति के बारे में छानबीन करते रहे, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें