फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: कौशल रोजगार योजना के तहत नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगे ढाई लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। हरियाणा कौशल रोजगार योजना में नौकरी लगवाने के नाम पर एक व्यक्ति ने महिला से ढाई लाख रुपये ठग लिए। व्यक्ति ने खुद को महिला थाने में बाल विवाह निषेध अधिकारी कार्यालय में क्लर्क हाेने की बात की। आरोपी ने युवती को कौशल रोजगार के तहत और उसके भाई को सीडीएलयू में डीसी रेट पर लगवाने का हवाला दिया था। पुलिस अधीक्षक की अनुशंसा पर अब मामला दर्ज हुआ है।
विज्ञापन




पुलिस को दी शिकायत में सपना रानी पुत्री सुभाष चंद्र निवासी, गांव बप्पा, जिला सिरसा ने बताया कि उसने 12वीं तक पढ़ाई कर रखी है। रोजगार प्राप्त करने के लिए उसने हरियाणा कौशल रोजगार का फार्म भरा हुआ था। नौकरी की तलाश में उसका सिरसा में आना जाना था। उसकी मुलाकात तरुण चुघ से हुई। चुघ ने अपने आप को महिला थाना के बाल विवाह निषेध अधिकारी कार्यालय में क्लर्क बताया। चुघ ने उसे व उसके भाई दर्पण को हरियाणा कौशल रोजगार में नौकरी दिलवाने का झांसा दिया। उसके भाई दर्पण ने आईटीआई कर रखी है। तरुण ने उसे सीडीएलयू में डीसी रेट पर लगाने की बात कही। इसकी एवज में उसने उनसे में ढाई लाख रुपये की मांग की। उन्होंने 70 हजार दे दिए। इसके पश्चात चुघ ने उसके भाई को चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में इंटरव्यू के लिए ले गया। यहां पर वह उसके भाई को परीक्षा हॉल में ले गया, वहां पर पहले से ही कई लोग मौजूद थे। इन्होंने उसके भाई कहा कि तुम्हारा इंटरव्यू हो गया, तुम जाओ और ज्वाइनिंग लेटर तुम्हारे घर आ जाएगा। इसके बाद चुघ ने उसके भाई से शेष राशि की मांग की। उसके भाई ने आढ़ती को बेची हुई फसल की राशि से एक लाख 80 हजार रुपये आढ़ती की दुकान पर बुलाकर दे दिए। इसके बाद उन्होंने तरुण से ज्वाइनिंग लेटर संबंधित जानकारी मांगी, तो उसने कहा कि चंडीगढ़ से ज्वाइनिंग लेटर आना है। काफी समय बीतने के बाद भी उनके पास कोई ज्वाइनिंग लेटर नहीं आया। ऐसे में जब उन्होंने जांच पड़ताल की तो तरुण चुघ तीन वर्ष पहले ही निलंबित हो चुका है। ऐसे में उन्हें गबन होने की जानकारी मिली। आरोपी ने राशि वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक को दी है। पुलिस अधीक्षक की अनुशंसा पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी किए जाने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें