फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: ओवरब्रिज और गत्ता फैक्टरी के पास महिलाओं से झपटी चेन

Sun, 29 Oct 2023 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। त्योहारी सीजन में महिलाएं व युवतियां अपने घरों से निकल रही हैं तो गले में डाली चेन, बालियां व पर्स आदि सामान का विशेष ध्यान रखें। इन दिनों बाइक सवार झपटमार गिरोह सक्रिय हो गए हैं। शनिवार रात को भी बाइक सवार दो बदमाशों ने ओवरब्रिज पर महिला को पहले नमस्ते की और फिर चेन झपट ली। इसके बाद बेगू रोड स्थित गत्ता फैक्टरी के पास महिला से चेन झपटकर फरार हो गए। पुलिस आरोपियों की तलाश करने में जुटी है।
सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में एडीसी कॉलोनी निवासी सुनीता रानी पत्नी अमित मकानी ने बताया कि वह शनिवार शाम 8.10 पर स्कूटी पर सवार होकर बाजार से घर वापस जा रही थी। जब वह आंबेडकर चौक से ओवरब्रिज पर चढ़ने लगी तो पीछे से मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने पहले उसे नमस्ते दीदी कहा और साथ ही उसके गले की चेन झपट ली। इस दौरान चेन टूट कर उसे हाथ में आ गई जबकि उसमें सोने का लोकेट बदमाशा लेकर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि बाइक चलाने वाले युवक ने सिर पर हेलमेट पहना हुआ था और पीछे बैठे युवक ने सफेद शर्ट पहनी हुई थी। डीएसपी हेड क्वार्टर जगत सिंह ने पहुंच महिला से पूछताछ की। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूटी पर सवार अपने मायके शांतिनगर जा रही थी महिला
वहीं दूसरे मामले में शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में गगनदीप पत्नी नवीन निवासी अनाज मंडी सिरसा ने बताया कि वह शनिवार देर रात साढ़े आठ बजे अपने लड़के साथ स्कूटी पर सवार होकर मंडी से अपने मायके शांतिनगर जा रही थी। जैसे ही वह पेपर मिल से शांतिनगर से मुड़ने लगी तो पीछे से दो युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए। बाइक चालक ने सिर पर हेलमेट पहन रखा था और पीछे बैठे युवक ने कपड़े से मुंह ढक रखा था और सफेद शर्ट पहनी हुई थी। उन्होंने कुछ दूरी पर जाकर बाइक रोक लिया। इस दौरान पीछे बैठे युवक ने झपटा मार कर उसके गले से चैन छीन ली। इसके बाद वहां से फरार हो गए। शहर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें