फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: कार सवार युवक से मारपीट कर छीनी चेन

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। सांगवान चौक के निकट कार सवार एक युवक से मारपीट कर कुछ युवकों ने सोने की चेन छीन ली। पुलिस को दी शिकायत में शिवाजी कॉलोनी जनता भवन रोड निवासी प्रवीन कुमार ने बताया कि उसका लड़का गोपाल दिल्ली यूनिवर्सिटी में पढ़ता है। 5 दिसंबर की रात्रि को वह अपने दादा को बस स्टैंड पर छोड़कर वापस घर आ रहा था। सांगवान चौक पर कुछ युवकों ने हाथ देकर गाड़ी को रुकवा लिया। जब उसके बेटे ने शीशा नहीं खोला तो एक युवक ने खिड़की को तोड़ दिया और उसके बेटे के साथ मारपीट करते हुए गले में पहनी हुई सोने की चेन छीन ली। उसके बेटे के शोर मचाने पर आसपास के लोगों को आता देखकर युवक भाग गए। मेरा बेटा दोनों युवकों को पहचानता है, जिनमें जब्बार निवासी चतरगढ़ पट्टी व दूसरा गोगी निवासी संजय कालोनी शामिल है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें