फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूटी सवार महिला के गले से झपटी चेन

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। बरनाला रोड स्थित शहीद भगत सिंह स्टेडियम में घूमने के लिए गई शहर के एमसी कॉलोनी निवासी एक महिला के गले से बाइक सवार दो युवक सोने की चेन झपट ले गए। महिला ने काफी शोर भी मचाया, लेकिन जब तक आसपास के लोग आते युवक भागने में कामयाब हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और काफी दूरी तक युवकों की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस को दिए बयान में महिला पुनीता रानी ने बताया कि सांय को वह रोजाना सैर के लिए शहीद भगत सिंह स्टेडियम में आती है। उसने बताया कि शाम करीब पौने सात बजे घूमने के बाद वह स्कूटी पर वापस घर लौट रही थी। इसी दौरान एमसी कॉलोनी के निकट पीछे से अचानक आए बाइक सवार दो युवकों में से एक ने झपट्टा मारकर उसके गले से सोने की चेन छीन ली और बाइक लेकर भाग गए। उसने काफी शोर भी मचाया, लेकिन जब तक आसपास के लोग आते युवक भागने में कामयाब हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें