संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय की ओर से वीरवार से यूजी की परीक्षाएं शुरू की जाएंगी। सिरसा और फतेहाबाद के करीब 35 कॉलेजों के 50 हजार से ज्यादा परीक्षार्थी परीक्षा में भाग लेंगे। परीक्षा के लिए 30 केंद्र बनाए गए हैं। इसके अलावा प्रशासन ने नकल रोकने के लिए उड़न दस्ते गठित कर दिए हैं।
सीडीएलयू ने सिरसा और फतेहाबाद के कॉलेजों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसके अलावा सीडीएलयू कैंपस में भी परीक्षा केंद्र हैं। इसमें कॉलेजों के साथ-साथ विश्वविद्यालय के विधि विभाग में संचालित तीन और पांच वर्षीय कोर्स के विद्यार्थी भाग लेंगे। हालांकि विधि विभाग के प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थी इस परीक्षा में नहीं बैठेंगे क्योंकि उनके दाखिला देरी से हुए हैं। उनकी परीक्षा बाद में पीजी के विद्यार्थियों के साथ फरवरी में होंगी। परीक्षा सुबह और शाम दो शिफ्ट में होगी। इसके लिए सुबह साढे़ नौ से साढ़े 12 और इवनिंग शिफ्ट में दोपहर दो से पांच बजे का समय निर्धारित किया गया है।
परीक्षा से पहले बैठक कर मंथन, दिए निर्देश
परीक्षा से पहले सीडीएलयू के अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें विभिन्न कॉलेजों को निर्देश जारी किए हैं। इतना ही नहीं सभी परीक्षा केंद्रों में उत्तर पुस्तिका के साथ-साथ प्रश्न पत्रों का भी स्टॉक उपलब्ध करवा दिया गया है। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस को पत्र लिख दिया गया है और कर्मचारी परीक्षा केंद्रों पर तैनात रहेंगे। इसके अलावा परीक्षा केंद्रों के आसपास जिला प्रशासन की ओर से पहले ही धारा 144 लागू कर दी गई है। नकल रोकने के लिए उड़न दस्तों के साथ-साथ वीसी और परीक्षा नियंत्रक भी औचक निरीक्षण करेंगे।
ये बनाए गए हैं परीक्षा केंद्र:
राजकीय नेशनल महाविद्यालय सिरसा
राजकीय महिला महाविद्यालय सिरसा
सीएमके नेशनल गर्ल्स महाविद्यालय सिरसा
शाह सतनाम जी गर्ल्स महाविद्यालय
शाह सतनाम जी ब्वॉयज महाविद्यालय सिरसा
जननायक चौ. देवीलाल मेमोरियल कॉलेज बरनाला रोड सिरसा
चौ. केआर मेमोरियल डिग्री कॉलेज (कन्या) जमाल
माता हरकी देवी महिला महाविद्यालय ओढां
एमपी महिला महाविद्यालय डबवाली
डॉ. भीमराव अंबेडकर महाविद्यालय डबवाली
श्री गुरु हरी सिंह कॉलेज श्रीजीवन नगर
चौ. मनीराम झोरड़ राजकीय महाविद्यालय ऐलनाबाद
जनता गर्ल्स कॉलेज ऐलनाबाद
सीआरडीएवी डिग्री कॉलेज ऐलनाबाद
चौ. देवीलाल मेमोरियल स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी पन्नीवाला मोटा
जननायक चौ. देवीलाल मेमोरियल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग सिरसा
राजकीय कन्या महाविद्यालय कालांवाली
राजकीय कन्या महाविद्यालय रानियां
चौ. देवीलाल विद्यालय विद्यालय के टैगोर भवन
सीडीएलयू कैंपस का सीवी रमन भवन
डॉ. भीमराव अंबेडकर भवन व विश्वविद्यालय कॉलेज
सीडीएलयू यूनिवर्सिटी स्कूल फॉर ग्रेजुएट स्टडीज
वर्जन
परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई है। सिरसा और फतेहाबाद के संबंधित कॉलेजों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। नकल रोकने के लिए भी पर्याप्त प्रबंध किए गए हैं। यूजी की इन परीक्षाओं में सिरसा और फतेहाबाद के 50 हजार से ज्यादा विद्यार्थी भाग लेंगे। -प्रो. राजकुमार सलार, परीक्षा नियंत्रक, सीडीएलयू, सिरसा।