डबवाली। सीआईए स्टाफ डबवाली ने आरोपी सागर निवासी वार्ड 14 मंडी डबवाली को नशे में प्रयुक्त होने वाली 700 गोलियों सहित गिरफ्तार किया है। प्रभारी सीआईए स्टाफ डबवाली उप निरीक्षक राजपाल ने बताया कि 12 जनवरी को एएसआई प्रीतम अपनी टीम के साथ सूत्रों से मिली गुप्त सूचना के आधार पर गश्त पड़ताल करते हुए गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम मंडी डबवाली के पास पहुंचे। वहां पर एक नौजवान लड़का अपने हाथ में पॉलीथिन लिए हुए खड़ा था। उसने पुलिस टीम को देखकर अपने हाथ में लिया लिफाफा फेंक कर भागने लगा। पुलिस ने शक के आधार पर युवक का पीछा कर उसे काबू कर लिया। पुलिस युवक के फेंके हुए पॉलीथिन की जांच की तो उसमें 10 पत्ते (100 गोलियां) प्रतिबंधित बुप्रेनोरफिन व 60 पत्ते(600 गोलियां) नशे में प्रयुक्त की जाने वाली टेम्पेन्टाडोल बरामद हुई। आरोपी सागर के खिलाफ थाना शहर डबवाली में अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई।