फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: स्कॉर्पियो सवार व्यक्ति से तीन लाख की नकदी बरामद

Thu, 19 Sep 2024 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने हिसार रोड स्थित दिल्ली पुल के पास स्कोर्पियो सवार एक युवक से तीन लाख रुपये बरामद किए हैं। पुलिस ने नकदी को ट्रेजरी में जमा करवा कर आयकर विभाग को सूचना दे दी है।
विज्ञापन

एंटी नारकोटिक्स सेल ऐलनाबाद टीम एएसआई सुमित कुमार के नेतृत्व में वाहनों कर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान स्कॉर्पियो कार में एक युवक सिरसा की तरफ से आया। पुलिस का शक के बिनाह पर कार रुकवाई। पूछताछ में कार सवार की पहचान संदीप कुमार वासी गांव दड़बी, सिरसा के रूप में हुई है। पुलिस ने उक्त कार की तलाशी ली तो, उसमें 3 लाख की नकदी बरामद हुई। पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने बताया कि जब उक्त नकद राशि के बारे में पुलिस व ड्यूटी मजिस्ट्रेट डॉक्टर संजय कुमार ने पूछताछ की तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। उक्त राशि को चुनाव आचार संहिता के चलते जब्त कर ट्रेजरी में जमा करवा दिया गया है और आयकर विभाग को इसकी सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें