ओढां। दहशत फैलाने के उद्देश्य से हथियार के साथ फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने पर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। गांव घुकांवाली निवासी संदीप सिंह ने इंस्टाग्राम पर ‘एमआर शेर गिल 302’ नाम से आईडी बनाई हुई है। जिस पर उसने हथियारों के साथ अपनी कई फोटो पोस्ट की हुई है। आरोपी इस तरह की पोस्टें डालकर समाज में दहशत फैलाने का काम कर रहा है। ओढां पुलिस ने ईएचसी गुरदीप सिंह की शिकायत पर आरोपी संदीप सिंह के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। संवाद