बडागुढ़ा। गांव झीड़ी निवासी एक महिला की शिकायत पर पुलिस ने उसके जेठ व जेठानी के खिलाफ मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने व अभद्र गालियां देने के आरोप में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में महिला प्रोमिला ने बताया कि वह व उसका पति तथा उसका जेठ व जेठानी चारों एक ही घर में रहते हैं। उसका जेठ रमनदीप तथा जेठानी रमनदीप कौर अकसर उसके साथ गाली-गलौज व झगड़ा करते हैं। प्रोमिला का आरोप है कि 4 फरवरी को जब उसका पति तरसेम काम पर गया हुआ था तो जेठ उसे गालियां देने लगा। जिसके बाद जब वह कमरे से बाहर आई तो उसके जेठ व जेठानी दोनों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। शोर मचाए जाने के बाद अन्य लोगों ने मौके पर पहुंचकर उसे छुड़वाया। इस मारपीट में घायल प्रोमिला को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। प्रोमिला ने बताया कि इस मामले में उनका पंचायती तौर पर समझौता भी हो गया, लेकिन उक्त लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। जिसके चलते उसने अब परेशान आकर पुलिस को शिकायत दी है।