फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनीप्रीत से 50 लाख रंगदारी मांगने का मामला : पुलिस रिमांड में सख्ती पर भी मुंह नहीं खोल रहा प्रदीप गोयल, पुलिस खंगाल रही सोशल मीडिया अकाउंट

Wed, 12 Apr 2023 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम इंसां की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत से 50 लाख रुपये रंगदारी मांगने का आरोपी प्रदीप गोयल पुलिस की रिमांड पर है। रिमांड में पुलिस की सख्ती के बावजूद आरोपी प्रदीप अपना मुंह नहीं खोल रहा है। हालांकि आरोपी ने तीन लोगों के बारे में बताया है और अब पुलिस ने उन्हें जांच में शामिल भी किया है। अब पुलिस उसके बयान को वेरिफाई कर रही है। पुलिस अधीक्षक ने पांच टीमों को इस काम पर लगाया है। अभी तक पुलिस ने अधिकारिक रूप से कुछ भी बताने से इंकार किया है।
सूत्र बताते हैं कि आरोपी प्रदीप पर पुलिस की सख्ती जरा भी असर नहीं कर रही। इसका मुख्य कारण ये बताया जा रहा है वह पुलिस की ऐसी सख्ती पहले भी पंचकूला हिंसा के मामले में झेल चुका है। पूछताछ के दौरान प्रदीप ने जिन तीन लोगों के नाम लिए उनको पुलिस ने तलब किया है। वहीं प्रदीप ने जो भी पुलिस को बताया है, उसे क्रॉस चेक भी किया जा रहा है।
विज्ञापन

इस मामले पुलिस ने साइबर सेल को इस काम पर लगाया है। प्रदीप के फोन की कॉल डिटेल निकलवाई जा रही है। पिछले दिनों प्रदीप ने जिस-जिस व्यक्ति से भी बातचीत की है, उनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। बताया जा रहा है कि डेरा से जुड़े तीन लोगों का सुराग मिला है। पुलिस ने प्रदीप के सोशल मीडिया अकाउंट पर भी गहनता से जांच शुरू की है। उससे बरामद हुए फोन और अन्य सामान की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन


तीन लोगों से की है पूछताछ, क्लीयर होने पर बताएंगे : एसपी
देखिए, जांच के दौरान आरोपी ने कुछ लोगों के बारे में बताया है। इसलिए तीन लोगों को जांच में शामिल किया गया है। ये भी जांच करना जरूरी है कि जो वह बता रह है, वह सच है या झूठ। इसलिए कुछ पुख्ता मिलने पर ही आगे कुछ बताया जाएगा। -उदय सिंह मीणा, एसपी, सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें