विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा का बुधवार को अंग्रेजी विषय का पेपर हुआ। परीक्षा दौरान फ्लाइंग टीम ने चार विद्यार्थियों को नकल करते हुए मौके पर ही पकड़ लिया और यूएमसी बनाई। मिनर्रवा स्कूल, सरकारी स्कूल बणी, सरकारी गर्ल्स स्कूल मेला ग्राउंड और डीवी स्कूल में यूएमसी केस बनाए गए। परीक्षा को लेकर जिला में उड़नदस्तों की टीमों ने सेंटरों पर गहन गहनता से जांच की। परीक्षा को लेकर जिला में 57 सेंटरों पर 13426 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षाओं को नकल रहित बनाने को लेकर डीसी ने सख्त निर्देश दिए हुए हैं। परीक्षाओं को नकल रहित बनाने के लिए समय-समय पर पुलिस भी गश्त कर रही है। परीक्षा केंद्रों पर 11 बजे से ही परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों और अभिभावकों की भीड़ लगनी शुरू हो गई थी। परीक्षा देने पहुंचे विद्यार्थियों के उड़नदस्ते की टीमों ने भी रोल नंबर जांचे। 17 मार्च मंगलवार को 10वीं कक्षा की गणित विषय की परीक्षा होगी।