फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: कार सवारों ने मूंगफली विक्रेता को लगाई 2 हजार की चपत

Wed, 20 Nov 2024 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
बडागुढ़ा। गांव बप्पां में ठेला लगाकर मूंगफली बेचने वाले व्यक्ति को कार सवार युवकों ने ऑनलाइन पेमेंट करने के नाम पर दो हजार रुपये की चपत लगा दी।
विज्ञापन

मूंगफली विक्रेता यूपी निवासी समशुद्दीन ने बताया कि उसके ठेले पर एक कार आकर रुकी, जिसमें 2 लोग सवार थे। एक व्यक्ति ने 300 रुपये की मूंगफली ले ली। इसके बाद व्यक्ति ने उससे कहा कि उसे नकद पैसों की जरूरत है, इसलिए वह उसके खाते में दो हजार रुपये डाल रहा। 300 रुपये मूंगफली के काटकर 1700 रुपये नकद दे दे। समशुद्दीन के मुताबिक पैसे लेने के बाद कार सवार ने उसके मोबाइल पर 2 हजार रुपये की पेमेंट का फर्जी मैसेज भेज दिया और उक्त लोग कार लेकर चलते बने। इसके बाद में उसे ठगी का पता चला। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें