फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: 200 ग्राम अफीम सहित कार सवार युवक गिरफ्तार

Thu, 13 Jul 2023 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
बडागुढ़ा(सिरसा)। एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा की टीम ने बडागुढ़ा थाना क्षेत्र के गांव दौलतपुरखेड़ा से कार सवार एक युवक को 200 ग्राम अफीम सहित काबू किया है। आरोपी की पहचान मुक्तसर (पंजाब) व हाल कालांवाली निवासी गुरसेवक उर्फ सेवक के रूप में हुई है। एएसआई जसवीर सिंह ने बताया कि आरोपी को गश्त के दौरान गांव दौलतपुरखेड़ा में रेलवे फाटक के निकट से काबू किया गया है। पूछताछ में आरोपी ने उक्त अफीम बीकानेर निवासी जगदीश से लेकर आना स्वीकार किया है। इस संबंध में काबू आरोपी व सप्लायर सहित दोनों के खिलाफ बडागुढ़ा थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें