फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: आंदोलन में जान गंवाने वाले किसानों की याद में निकाला कैंडल मार्च

विज्ञापन
शहर में कैंडल मार्च निकलाते हुए किसान।
विज्ञापन
सिरसा। भारतीय किसान एकता बीकेई के प्रदेशाध्यक्ष लखविंदर सिंह औलख की अध्यक्षता में गांव खारिया की किसान मजदूर कमेटी के सहयोग से 13 फरवरी दिल्ली कूच को लेकर ट्रैक्टर मार्च निकाला गया। औलख ने कहा कि खारिया गांव जिले के बड़े गांवों में आता है। यहां से बड़ी संख्या में किसान 13 फरवरी को दिल्ली कूच का हिस्सा बनेंगे।
विज्ञापन

औलख ने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा गैर-राजनैतिक व उत्तरी भारत की 18 किसान जत्थेबंदियों के सांझे ऐलान के तहत आंदोलन में जान गंवाने वाले किसानों की याद में 26 जनवरी शाम को कैंडल मार्च निकाला गया। सिरसा में सुभाष चौक से लेकर भगत सिंह चौक तक, खारिया गांव में सुभाष चंद्र बोस पार्क तक, डबवाली में भी रेलवे पार्किंग से लेकर भगत सिंह स्मारक तक आंदोलन में जान गंवाने वाले किसानों की याद में कैंडल मार्च निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें