फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: बसों की फ्री सवारी अभ्यर्थियों को नहीं आई रास, रिजर्व 29 में से चलीं महज छह बसें

Mon, 07 Aug 2023 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। ग्रुप सी की स्क्रीनिंग परीक्षा के लिए सरकार ने अभ्यर्थियों को मुफ्त में यात्रा करवाने का एलान किया था, लेकिन अभ्यर्थियों को रोडवेज की मुफ्त की सवारी रास नहीं आई। सोमवार अलसुबह नाम मात्र ही अभ्यर्थी रोडवेज बसों से परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के लिए बस स्टैंड पर पहुंचे। रोडवेज की ओर से रिजर्व रखीं 29 बसों में से केवल छह बसें ही चल पाईं। अन्य बसों को लोकल रुटों पर संचालन किया गया।
सोमवार अलसुबह सिरसा से हिसार, पानीपत, पंचकूला और कुरुक्षेत्र के लिए एक एक बस और करनाल के लिए दो बसों रवाना हुईं। हालांकि रोडवेज के पास 1451 अभ्यर्थियों की लिस्ट पहुंची थी। इसके लिए रोडवेज ने 29 बसों को रिजर्व रखा था। सोमवार अलसुबह बस स्टैंड पर करीब 300 अभ्यर्थी ही पहुंचे। इन अभ्यर्थियों को स्पेशल बसों में रवाना कर दिया गया। अभ्यर्थियों के कम पहुंचने के कारण रोडवेज ने स्पेशल बसों को अन्य रूटों पर रवाना कर दिया।
विज्ञापन


अभ्यर्थियों को बुलाने के लिए आवाज लगाते रहे चालक परिचालक
अभ्यर्थियों को सुविधा देने के लिए रोडवेज की ओर से चालक परिचालकों सहित अन्य कर्मचारियों की स्पेशल ड्यूटी लगाई गई थी। देर रात को बस स्टैंड पर ही अभ्यर्थी पहुंचना शुरू हो गए। चालक परिचालक व अन्य कर्मचारी अभ्यर्थियों को बुलाने के लिए यहां पर आवाज लगाते रहे।
विज्ञापन


वर्जन
स्पेशल बसों को सुबह समय के अनुसार रवाना किया गया है। कम अभ्यर्थी ही बसों में सफर करने के लिए पहुंचे। अलग-अलग रूटों पर करीब छह बसों का ही संचालन हो पाया है। - शेर सिंह, रोडवेज महाप्रबंधक, सिरसा डिपो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें