फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: पीपीपी की त्रुटियों को दूर करने के लिए शिविर आज से 30 तक

Thu, 27 Apr 2023 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने बताया कि जिला प्रशासन परिवार पहचान पत्र में त्रुटियों को दुरुस्त करने के लिए 28, 29 व 30 अप्रैल को शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित सभी बूथों पर कैंप लगाए जाएंगे। इसमें जन्म तिथि, दिव्यांग सर्टिफिकेट अपडेट करवाने तथा बिना हस्ताक्षरित परिवार पहचान पत्र संबंधी त्रुटियां दूर की जाएंगी।
अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि लाभपात्रों को चाहिए कि वे अपने परिवार पहचान पत्र संबंधी त्रुटियों को दुरुस्त करवा लें तथा साथ ही परिवार पहचान पत्र को अपडेट अवश्य करवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला में 11 हजार 291 परिवार पहचान पत्रों में जन्म तिथि संबंधी डाटा दुरुस्त करवाया जाना है। जन्म तिथि ठीक करवाने के लिए जन्म प्रमाण-पत्र, दसवीं कक्षा का प्रमाण-पत्र, स्कूल छोड़ने का प्रमाण-पत्र या फिर वर्ष 2017 से पहले बना मतदाता पहचान-पत्र मान्य होगा। इसी प्रकार दिव्यांग लाभार्थियों के करीब चार हजार 911 परिवार पहचान पत्रों में दिव्यांग सर्टिफिकेट अपडेट करवाना होगा। इसके अलावा 23 हजार 449 परिवार पहचान-पत्र ऐसे हैं जोकि सत्यापित नहीं हैं, इन्हें सत्यापित करवाने के लिए परिवार पहचान पत्र की प्रिंट कॉपी को मुखिया के हस्ताक्षर के साथ पोर्टल पर पुन: अपलोड करना होगा। जिसके बाद ही परिवार पहचान पत्र सत्यापित हो पाएगा। इन कैंपों में बीएलओ, टीम लीडर व कंप्यूटर ऑपरेटर मौजूद रहेंगे, जो इन त्रुटियों को दूर करने संबंधी कार्य करेंगे। उन्होंने लोगों से अपील की कि जिस लाभार्थी के पीपीपी में जो भी त्रुटियां हैं, उसे दुरुस्त करवाने के लिए इन कैंपों का लाभ उठाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें