फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: एक ही रात में 10 किसानों के खेतों से केबल चोरी

Tue, 22 Oct 2024 03:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
बडागुढ़ा। क्षेत्र के गांव लक्कड़ांवाली में चोर एक ही रात में 10 किसानों के खेतों से सैकड़ों फुट केबल चोरी कर ले गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में किसान रघुविंद्र सिंह ने बताया कि बीती 19 अक्तूबर की रात्रि अज्ञात चोर उसके खेत में लगे ट्यूबवेल की करीब 70 फुट तार चोरी कर ले गए। साथ ही उक्त चोर उसके खेत पड़ोसी किसान मदन लाल के खेत से 90 फुट, मंदीप सिंह के खेत से 30 फुट, रामसिंह के खेत से 120 फुट, गुरमेल सिंह के खेत से 70 फुट, प्रेम सिंह के खेत से 80 फुट, मनी सिंह के खेत से 80 फुट, जसवंत सिंह के खेत से 80 फुट, सुभाष के खेत से 70 फुट और भोला सिंह के खेत से भी 90 फुट केबल चोरी कर ले गए। सुबह खेतों में पहुंचने पर उन्हें घटना का पता चला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें