फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: बस ने मारी व्यक्ति को टक्कर, टांगों से गुजरे टायर, घायल

Wed, 30 Aug 2023 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
बस स्टैंड से बाहर निकल रहे व्यक्ति को किलोमीटर स्कीम की बस ने चपेट में लिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। परिवार पहचान पत्र ठीक करवाने सिरसा आए व्यक्ति को रोडवेज की किलोमीटर स्कीम बस ने चपेट में ले लिया। बस का टायर व्यक्ति की दोनों टांगों के ऊपर से गुजर गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में जग्गा राम निवासी ढुढि़यावाली ने बताया कि वह मंगलवार को अपने बेटे भंवर लाल के साथ परिवार पहचान पत्र ठीक करवाने के लिए सिरसा आया था। जब वह दोपहर साढ़े 11 बजे बस स्टैंड से बाहर जाने लगे तो उसी दौरान एक बस ने उसे सामने से टक्कर मार दी। इससे वह गेट पर ही गिर गया और बस अगला पहिया उसकी दोनों टांगों के ऊपर से गुजर गया। चालक बस को दौड़ाते हुए बस स्टैंड के अंदर ले गया। उसके बेटे भंवर लाल ने नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। चिकित्सकों ने जांच करने के बाद उसे रेफर कर दिया। उसका बेटा उसे निजी अस्पताल में लेकर पहुंचा। उन्होंने कहा कि बस चालक की लापरवाही के कारण उसकी दोनों टांगे टूट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें