फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: बुलेट बाइक सवार का काटा 11,500 रुपये का चालान

Thu, 11 Jan 2024 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
गाड़ी का जांच करता पुलिसकर्मी।
विज्ञापन
सिरसा। डबवाली पुलिस ने वीरवार को शहरभर में अभियान चलाकर वाहनों की जांच की। इस दौरान पुलिस टीम ने डबवाली जोन में कुल 23 नाके लगाए। इस दौरान 670 वाहन चालकों की जांच की। जिनमें से 43 वाहनों चालकों के चालान काटे गए। वहीं एक चालक को बुलेट से पटाखे बजाने पर 11,500 रुपये का चालान काटा गया।
विज्ञापन

वीरवार को डबवाली जोन में पड़ने वाले सभी क्षेत्र में पुलिस ने सिलिंग अभियान चलाया। इस अभियान के तहत डबवाली, कालांवाली, रोड़ी पुलिस की टीमें पूरी तरह सतर्क नजर आई तथा चप्पे-चप्पे पर नजर रही। सिलिंग प्लान का उद्देश्य जनता में पुलिस के प्रति सुरक्षा की भावना व और अधिक विश्वास पैदा करना तथा अपराध व अपराधियों व गैर कानूनी धंधा करने वालों पर कारगर ढंग से अंकुश लगाना है। ताकि भविष्य में अपराधों की पुनरावृत्ति न होने पाए। महिला पुलिस कर्मियों को भी गश्त व नाकाबंदी पर तैनात किया गया। करीब 4 घंटे चले अभियान के दौरान सभी राइडर, पीसीआर निरंतर गश्त पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें