फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रानियां में 25 करोड़ रुपये से होगा टूटी सड़कों का नवीनीकरणः बिजली मंत्री रणजीत

विज्ञापन
जनसभा को संबोधित करते बिजली मंत्री रणजीत सिंह। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
रानियां। जीवन नगर की अनाज मंडी में आढ़ती एसोसिएशन की ओर से अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। शुक्रवार को बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने कार्यक्रम में शिरकत की। एसोसिएशन के पदाधिकारियों व सदस्यों ने मंत्री का स्वागत किया। एसोसिएशन की ओर से अनाज मंडी में विभिन्न कार्यों की मांग भी रखी, जिन्हें पूरा करवाने के लिए मंत्री की ओर से पूरा आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन

बिजली मंत्री ने कहा कि रानियां हलका में करोड़ों रुपये से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। जिनमें सड़कें, सीवर लाइन, मल्टीपर्पज हॉल, पार्क, स्ट्रीट लाइट आदि विकास कार्य शामिल हैं। उन्होंने कहा कि 25 करोड़ रुपये की राशि मंजूर हो चुकी है। जिनसे क्षेत्र की जितनी भी टूटी सड़कें है, उनका जीर्णोद्धार का कार्य किया जाएगा। यह कार्य अगले तीन माह में शुरू हो जाएगा। इसी प्रकार सिरसा-रानियां-डबवाली सड़क का सुधारीकरण किया जाएगा। सड़क को 33 फुट चौड़ा किया जाएगा। इस कार्य का अगले माह टेंडर कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सड़कें किसी भी क्षेत्र के विकास की धुरी होती हैं। इसलिए प्रदेश सरकार प्राथमिकता से सड़कों का निर्माण व मरम्मत कार्य करवा रही है। अभिनंदन समारोह में आढ़ती एसोसिएशन की ओर से मंत्री को मांग पत्र दिया गया। जिसमें शेड के चौड़ा करने, चहारदीवारी आदि के कार्य शामिल हैं। मंत्री ने अनाज मंडी में शेड को लंबा करने व चहारदीवारी करवाने की घोषणा की। इसके साथ ही अन्य मांगों को भी पूरा करवाने का आश्वासन दिया। इस दौरान उपस्थितजन की समस्याओं को भी सुना और अधिकारियों को इनके समाधान के लिए निर्देश दिए। बिजली मंत्री ने कहा कि 25 सितंबर को प्रात: 10 बजे पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की जयंती को उनके सिरसा आवास पर मनाया जाएगा। उन्होंने सभी को 25 सितंबर को उनके बरनाला रोड स्थित निवास स्थान पर पहुंचने का निमंत्रण दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें