फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: नागोकी के पास माइनर से व्यक्ति का शव बरामद

Thu, 07 May 2026 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
ओढ़ां। बड़ागुढ़ा थाना क्षेत्र के गांव नागोकी से होकर गुजरने वाली शेखूपुर माइनर से एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। मृतक की उम्र 40 से 45 वर्ष के मध्य बताई जा रही है। सूचना के बाद बड़ागुढ़ा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए भिजवाया। एएसआई सुखदेव सिंह ने बताया कि शव 15 से 20 दिन पुराना है। फिलहाल पुलिस ने शव 72 घंटे की पहचान के लिए सिरसा के मोर्चरी हाउस में रखवाया है। इस संबंध में पुलिस ने किसान पुनीत बिश्नोई के बयान पर इत्तेफाकिया घटना की कार्रवाई दर्ज कर सूचना विभिन्न थानों में भेज दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें