फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: नरमा खरीद में हो रही गड़बड़ी के विरोध में बीकेई ने एडीसी को साैंपा ज्ञापन

Thu, 21 Sep 2023 10:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
भारतीय किसान एकता (बीकेई) ने अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. विवेक भारती को ज्ञापन सौंपते हुए।
विज्ञापन
सिरसा। नरमे की खरीद में हो रही गड़बड़ी के विरोध में भारतीय किसान एकता (बीकेई) ने अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. विवेक भारती को ज्ञापन सौंपा। बीकेई अध्यक्ष लखविंद्र सिंह औलख ने बताया कि जिले की हर मंडी में किसान अपनी नरमे की फसल बेचने के लिए आ रहे हैं। फैक्ट्रियों द्वारा खरीद करके तुलाई के समय प्रति क्विंटल काट काटी जा रही है। जिस पर तुरंत प्रभाव से अंकुश लगाकर फसल का पूरा वजन किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अनाज मंडियों में नरमे की खरीद बोली पर होती है। जिस भाव में खरीद होती है, उस भाव में पूरे नरमे की तुलाई नहीं होती है। बहाने बनाकर नरमे के भाव में कटौती कर दी जाती है। कई कॉटन फैक्ट्रियों के संचालक नरमे की खरीद अनाज मंडी से न करके अपने व्यापारियों व एजेंटों के मार्फत किसानों से सीधी खरीद करते हैं। इसकी वजह किसान को उसकी फसल का उचित दाम नहीं मिल पाता है। इस मौके पर कालांवाली बीकेई प्रधान नथा सिंह झोरड़ रोही, दर्शन सिंह, गुरपिंदर सिंह काहलों मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें