फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: बाइक सवारों ने झपटीं वृद्धा के कानों से बालियां

Sat, 25 Feb 2023 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
गांव ओढ़ां में सीसीटीवी फुटेज में कैद बाइक सवार दो युवक।
विज्ञापन
ओढां। गांव ओढां में बाइक सवार दो युवक वृद्धा के कानों से सोने की बालियां झपटकर फरार हो गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक ओढां निवासी 62 वर्षीय मुन्नी देवी मार्केट से सामान लेकर वापस जा रही थी। जब वह अपने घर के नजदीक पहुंची तो इसी दौरान बाइक पर सवार नकाबपोश दो युवकों ने मौका पाकर वृद्धा के कानों से बालियां झपट ली और फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस आसपास की दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की, जिसमें बाइक पर सवार नकाबपोश दो युवक दिखाई दिए। थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। गौरतलब हो कि बीते दिन डबवाली क्षेत्र में भी बाइक सवार युवकों ने घर के बाहर बैठी एक महिला के कानों से बालियां झपटी ली थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें