सिरसा। गांव मल्लेकां के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचित कर घायल को अस्पताल में पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार ऐलनाबाद निवासी सोनू व बंसीलाल पलंबर का काम करते थे। सुबह दोनों अपने बाइक पर काम के लिए फतेहाबाद जा रहे थे। गांव मल्लेकां के पास उनके बाइक को सामने से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों बाइक सहित रोड पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों को अस्पताल में पहुंचाकर पुलिस को सूचित किया। अस्पताल में सोनू ने गंभीर चोटों के चलते दम तोड़ दिया, जबकि बंसीलाल का उपचार चल रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में पहुंचाया। पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।