सिरसा। गांव गोबिंदपुरा के निकट तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया।
पुलिस को दिए बयान में गांव गोबिंदपुरा निवासी शमशेर सिंह ने बताया कि 14 अगस्त की शाम को उसके भाई कृष्ण का बेटा बीबी व चचेरा भाई प्रिंस बाइक पर रानियां से गोविंदपुरा घर आ रहे थे। गोबिंदपुरा के निकट अचानक बाइक के आगे पहले तो आवारा पशु आ गया उससे किसी तरह बचे तो साइड से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे दोनों बाइक सहित रोड पर जा गिरे। आसपास के लोगों ने दोनों को नागरिक अस्पताल सिरसा पहुंचाया, जहां से बीबी की गंभीर हालात को देखते हुए उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। अग्रोहा में उपचार के दौरान बीबी की 19 अगस्त की शाम को मौत हो गई। जबकि प्रिंस अभी भी बेहोश है। पुलिस ने मंगलवार को परिजनों के बयान के आधार पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, पोस्टमार्टम के बाद बीबी का शव परिजनों को सौंप दिया।