खंड के गांव जीवननगर के समीप चौक पर सोमवार देर शाम को फॉर्चुनर गाड़ी की चपेट में आने से बाइक सवार वृद्ध व्यक्ति की मौत हो गई। ईएसआई उमेद सिंह ने बताया कि मृतक के बेटे मलकीत सिंह ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि उसका पिता गुरबकश सिंह आयु 73 साल निवासी संतनगर सोमवार शाम को बाइक पर सवार होकर अपने खेत से घर लौट रहा था। जीवन नगर चौक के पास तेज रफ्तार फॉर्चुनर के चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद मेरे पिता गंभीर रूप से घायल हो गए घटना के बाद गाड़ी चालक मौके से फरार हो गया। घायल अवस्था में गुरबकश सिंह को सिरसा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मृतक के बेटे मलकीत सिंह के बयानों पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी।