फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुखद: एजेंसी से नई बाइक निकलवाकर आधा किलोमीटर ही चला था युवक, रोडवेज बस की चपेट में आने से मौत

Wed, 27 Jul 2022 01:16 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रानियां, सिरसा (हरियाणा)

सार

सिरसा में रोडवेज बस की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक बीरू 80 वर्षीय दादी का इकलौता सहारा था। पिता की पहले ही मौत हो चुकी थी।   
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सिरसा जिले के रानियां क्षेत्र में रोडवेज बस की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक रानियां की एजेंसी से नई बाइक निकलवाई थी और घर लौट रहा था। करीब आधा किलोमीटर चलते ही वह हादसे का शिकार हो गया। युवक अपनी 80 वर्षीय दादी का इकलौता सहारा था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर रोडवेज बस चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


अबूतगढ़ निवासी 22 वर्षीय बीरू अपनी दादी सरदारी के पास रहता था। बीरू के पिता की 20 वर्ष पहले ही मौत हो गई थी। इसके बाद उसकी मां ने दूसरी शादी कर ली। वह अपनी 80 वर्षीय दादी का इकलौता सहारा था। बीते दिन सोमवार को वह रानियां की एजेंसी से नई बाइक निकलवाकर लाया था। शाम को जब वह रानियां से अबूतगढ़ अपने घर लौट रहा था।

गांव गोबिंदपुरा के पास सिरसा से रानियां की तरफ जा रही रोडवेज बस ने बीरू को अपनी चपेट में ले लिया। रोडवेज बस का टायर युवक के सिर के ऊपर से ही गुजर गए। इसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रोडवेज बस चालक मौके से बस लेकर फरार हो गया। आसपास के लोगों इस घटना की सूचना पुलिस को दी। 
विज्ञापन


दिहाड़ी मजदूरी करता था बीरू
बीरू के चाचा धर्मा ने बताया कि घर में दादी और पोता दोनों ही रहते थे। बीरू दिहाड़ी मजदूरी कर घर का गुजारा चलाता था। वह बाइक लेने के लिए रानियां में गया था। इससे घर में खुशी का माहौल था। शाम को उसकी मौत होने की सूचना मिलने से परिवार के सदस्यों में मातम का माहौल बन गया।

शिकायत के आधार पर रोडवेज बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। युवक नई मोटरसाइकिल लेकर घर आ रहा था, लेकिन बस की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। - आत्मा राम, जांच अधिकारी, रानियां थाना।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें