फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेल भरवाकर बिना पैसे दिए बाइक सवार फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
ऐलनाबाद के सेतिया फिलिंग स्टेशन से रात को बाइक सवार तीन युवक पेट्रोल की टंकी फुल करवाकर बिना पेमेंट दिए फरार हो गए। पंप के कारिंदे ने काफी शोर भी मचाया, लेकिन रात का वक्त होने के कारण युवक भागने में कामयाब हो गए। इसके बाद कारिंदे ने पंप मालिक व पुलिस कंट्रोल रूम में घटना बारे सूचित किया। पुलिस को दिए बयानों में मिथलेश कुमार ने बताया कि रात को उसकी पंप पर ड्यूटी थी। देर रात तीन युवक बाइक लेकर आए। बाइक की नंबर प्लेट टूटी हुई थी। युवकों ने उससे टंकी फुल करने को कहा। टंकी फुल करवाने के बाद जब वह पाइप छोड़ने के लिए मुड़ा तो एक युवक ने उसे धक्का मारा और बाइक लेकर तीनों युवक भाग गए। उसने काफी शोर भी मचाया, लेकिन रात का वक्त होने के कारण युवक अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें