रानियां। मां भगवती सेवा ट्रस्ट रानियां की ओर से 27 मार्च को मां भगवती का जागरण आयोजित जाएगा। जागरण में गुरु मां महाराज त्रिकुटा धाम की उपस्थिति विशेष रुप से रहेगी। ट्रस्ट सदस्यों ने बताया कि कार्यक्रम में दी राइस मिल्स एसोसिएशन रानियां के प्रधान दीपक गाबा, एसएस जैन सभा के महामंत्री सोम प्रकाश जैन, पूर्व नगर पार्षद विनोद जैन बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। उन्होंने बताया जागरण शहर के वार्ड न. 4 की गली पीपल वाली में आयोजित किया जाएगा। जागरण में मशहूर गायिका पलविंद्र पलक गुणगान करेंगी। कथावाचक बॉबी मनचंदा तारा रानी की महिमा का गुणगान करेंगी। संवाद