फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार चुनाव : प्रधान, उपप्रधान व सचिव पद के लिए 2-2 प्रत्याशी चुनाव मैदान में डटे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रानियां। बार एसोसिएशन चुनाव के लिए अंतिम दिन एक भी प्रत्याशी ने अपना नामांकन वापस नहीं लिया है। मुख्य चुनाव अधिकारी प्रकाशवीर जलंधरा ने बताया कि प्रधान, उपप्रधान, सचिव, सहसचिव सहित चार पदों के लिए कुल 7 नामांकन दाखिल हुए थे।
इन चार पदों के लिए प्रत्याशियों द्वारा दाखिल किए गए इन नामांकन पत्रों की जांच की गई। सभी प्रत्याशियों के नामांकन पत्र सही पाए गए हैं। नामांकन पत्र वापस के अंतिम दिन किसी एक भी प्रत्याशी ने अपना नामांकन पत्र वापस नहीं लिया है। मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि 15 दिसंबर को प्रधान, उपप्रधान व सचिव तीन पदों को लेकर ही मतदान होगा। प्रधान, उपप्रधान व सचिव पद के लिए दो-दो उम्मीदवारों के ही नामांकन पत्र दाखिल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के प्रधान पद के लिए हरमेज सिंह दओल व रिकंल बांगा में सीधा चुनावी मुकाबला है। उपप्रधान पद के लिए रजनीश खन्ना व भूपिंद्र विर्क ने अपनी दावेदारी ठोक रखी है। सचिव पद के रणजीत विर्क व सौरव बांसल चुनावी मैदान में हैं। सहसचिव पद के लिए मुकेश बांसल का एक ही नामांकन दाखिल होने की वजह से वह निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। एसोसिएशन के सहसचिव पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए मुकेश बांसल ने कहा कि हम सभी लोग मिलकर काम करेगें। अपने निर्विरोध निर्वाचित होने पर मुकेश बांसल ने सभी अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जो जिम्मेदारी मुझे मिली है उसे बखूबी निभाऊंगा। वकीलों की समस्याओं का मिल बैठकर हल करेगें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें