फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: साइबर ठगी का आरोपी बैंक मैनेजर 4 दिन के रिमांड पर

Fri, 03 May 2024 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी मैनेजर।
विज्ञापन
सिरसा। साइबर क्राइम पुलिस टीम ने साउथ दिल्ली में स्थित एक निजी बैंक में कार्यरत बैंक मैनेजर को गिरफ्तार किया है। बैंक मैनेजर को सेक्टर-19 सिरसा के एक व्यक्ति से टास्क पूरा करने के नाम पर मोटे मुनाफे का झांसा देकर 5 लाख 84 हजार 269 रुपये की ठगी करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान कपिल तिवारी निवासी शुक्लागंज, गंगा घाट, जिला उन्नाव, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी कपिल तिवारी को कोर्ट में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस घटना के तीन आरोपियों जितेंद्र कुमार निवासी नागौर, राजस्थान, सुखदेव व लक्ष्मण निवासी जोधपुर, राजस्थान को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार किया गया ब्रांच मैनेजर कपिल तिवारी बीए पास है और पिछले करीब 8 साल से विभिन्न प्राइवेट बैंकों में करंट अकाउंट होल्डर का कार्य करता रहा है। इससे पूर्व आरोपी कपिल तिवारी दो अन्य निजी बैंक में भी नौकरी कर चुका है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पूछताछ में अब तक सामने आया है कि साइबर ठगों से सांठ-गांठ कर तिवारी उनके विभिन्न बैंकों में खाता खुलवाने के नाम पर रुपये लेता था। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जसवीर सिंह की नेतृत्व में गठित पुलिस टीम इस मामले में जांच कर रही थी। उन्होंने बताया कि साइबर ठगों ने सिरसा के सेक्टर 19 निवासी पवन कुमार को 2 फरवरी से 5 फरवरी 2024 की अवधि के दौरान टेलीग्राम के माध्यम से जोड़कर टास्क पूरा करने के नाम पर मोटे मुनाफे का झांसा देकर 5 लाख 84 हजार 269 रुपये की ठग लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें