इसी बीच फाइनेंस विभाग के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी की ओर से 10 फरवरी को जारी आदेश में नई भर्ती पर रोक लगा दी। इसके बाद उच्चतर शिक्षा विभाग के निदेशक कार्यालय की ओर से भी 20 फरवरी को सभी शिक्षण संस्थानों को आदेश जारी कर हिदायत दी गई। इसके बावजूद सीडीएलयू प्रशासन ने नई भर्ती प्रक्रिया पर रोक नहीं लगाई।
इन विभागों में चल रही थी भर्ती
सीडीएलयू में केमिस्ट्री, कॉमर्स, इकोनोमिक्स, एजूकेशन, फूड साइंस एंड टेक्नोलोजी, भूगोल, हिंदी, विधि विभाग, फिजिक्स, यूएसजीएस और प्रबंधन विभाग में प्रोफेसरों की भर्ती चल रही थीं। इसके अलावा बॉटनी, प्रबंधन, केमिस्ट्री, कॉमर्स, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, एनर्जी एंड इनवायरमेंट साइंस, फूड साइंस एंड टेक्नोलोजी, इतिहास, जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन, विधि विभाग, गणित, फिजिक्स, पंजाबी, संस्कृत, यूएसजीएस, जुलोजी में एसोसिएट प्रोफसर के पद भी खाली हैं। इतना ही नहीं कई विभागों में असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती को लेकर भी प्रक्रिया तेजी से चल रही थी।
उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से पत्र आया है। इसमें कहा गया है कि वित्त विभाग के पत्र को एग्जामिन किया जा रहा है। जब तक रिपोर्ट आएगी, तब तक भर्ती रोकें। इसलिए इन भर्तियों को होल्ड किया गया है। -डॉ. राजेश बांसल, रजिस्ट्रार, सीडीएलयू, सिरसा।