फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलेट से पटाखा बजाने वालों को दी चेतावनी

विज्ञापन
awarning to the all who shoots with bullet - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
शहर में बुलेट बाइक से पटाखे बजाने वालों द्वारा फैलाई जा रही दहशत को लेकर लोगों की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी व ट्रैफिक इंचार्ज ने बाइक चालकों को रुकवाकर निरीक्षण किया। जिन बाइकों में गैर कानूनी रूप से लगे साइलेंसर पाए गए उनको थाना प्रभारी व ट्रैफिक इंचार्ज ने चेतावनी देकर छोड़ दिया तथा सभी बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज कर लिए गए। थाना प्रभारी साधुराम ने बताया कि इस प्रकार की हरकत करने वाले बाइक चालकों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने शहर में गश्त के दौरान स्कूली छात्रों द्वारा चलाए जा रहे बुलेट बाइक को रोककर उन्हें यातायात के नियमों की जानकारी दी। थाना प्रभारी ने कहा कि बाइक से पटाखे बजाना ध्वनि प्रदूषण फैलाता है जो कि बहुत ही खतरनाक है। जिसकी आवाज बंदूक की गोली से भी ज्यादा आवाज देती है, जिसको लेकर हृदय रोग से ग्रस्त व्यक्ति को कभी भी नुकसान पहुंच सकता है। थाना प्रभारी ने बताया कि उन्होंने विभिन्न स्कूल संचालकों को सूचित किया है कि वे सुबह होने वाली प्रार्थना सभा के दौरान नाबालिग छात्र छात्राओं को बताए कि वे दुपहिया वाहन ना चलाएं तथा बुलेट बाइक का प्रयोग करते समय पटाखे ना बजाएं ऐसा करने वालों के खिलाफ अब सख्ती से निपटा जाएगा। शरारत करने वाले छात्रों को कड़ा सबक सिखाया जाएगा, ताकि छेड़छाड़ की घटनाएं ना पनपे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें