कॉलेज के बाहर लिखा गया खालिस्तान समर्थित संगठन का नाम एसएफजी।
- फोटो : Sirsa
डबवाली (सिरसा)। बीआर आंबेडकर कॉलेज की दीवार पर शरारती तत्वों ने आपत्तिजनक नारे लिखकर फिजा बिगाड़ने की कोशिश की। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस ने कहा कि शरारती तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
डबवाली शहर में स्थित बीआर आंबेडकर कॉलेज की दीवार पर शरारती तत्वों ने दीवार पर आपत्तिजनक नारे लिख दिए। बुधवार की सुबह जब विद्यार्थी कॉलेज में पहुंचे, तो उन्हें दीवार पर कई जगह पर काले रंग से 84 के दंगों और आपत्तिजनकनारे लिखा हुआ देखा। उन्होंने इसकी सूचना कॉलेज प्रशासन को दी। कॉलेज प्रशासन ने इस बारे में पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इस घटना की जानकारी ली। शहर थाना प्रभारी सत्यवान शर्मा ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस कॉलेज के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगालने के साथ गहनता के साथ हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी ने कहा कि इस तरह की हरकत करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।