फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: 125 करोड़ की लागत से 100 से सड़कें होंगी चकाचक

Sat, 11 Mar 2023 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। जिले में 125 करोड़ रुपये की लागत से 100 से अधिक सड़कों को चकाचक किया जाएगा। इसके लिए इसके लिए पीडब्ल्यूडी बीएंडआर की दोनों विंगों ने टेंडर लगाने के लिए प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। रानियां विधानसभा क्षेत्र में सबसे से अधिक 49 सड़कों की मरम्मत व निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में पांचों विधानसभा क्षेत्र में सड़कों की मरम्मत और निर्माण करवाने को लेकर सरकार ने सभी विधायकों को 25-25 करोड़ का फंड दिया है। इसके तहत विधानसभा क्षेत्र में आने वाले सिरसा, कालांवाली, डबवाली, रानियां और ऐलनाबाद में टूटे और क्षतिग्रस्त रोड का निर्माण पीडब्ल्यूडी बीएंडआर की तरफ से करवाया जाना है। सिरसा विधानसभा क्षेत्र में करीब 16, कालांवाली में 10, रानियां क्षेत्र में 49, डबवाली में 10 व ऐलनाबाद में करीब 15 रोड के निर्माण किया जाएगा। विधायकों ने अपने स्तर पर इन रोड के निर्माण व मरम्मत कार्य को लेकर लिस्ट तैयार की थी। इसके बाद पीडब्ल्यूडी बीएंडआर विभाग ने रोड का एस्टीमेट बनाकर मुख्यालय भेजा था।

ग्रामीण क्षेत्र वासियों को मिलेगा सबसे अधिक लाभ
विधानसभा क्षेत्र में आने वाले गांवों के रोड की स्थिति लंबे समय से खराब पड़ी है। इसके बाद इस मुद्दे को विधानसभा में उठाया गया तो सरकार ने बजट जारी किया गया है। रोड की मरम्मत व निर्माण होने के बाद ग्रामीण क्षेत्र लोगों को इसका काफी लाभ मिलेगा। ग्रामीण क्षेत्र वासियों कसी ओर से लंबे समय से रोड निर्माण को लेकर मांग उठाई जा रही थी।
विज्ञापन


वर्जन
जिले में 125 करोड़ की लागत से तैयार होने वाले रोड का बजट पास हो चुका है। इसके लिए टेंडर लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। टेंडर लगाने के बाद रोड का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। - कमलदीप राणा, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी बीएंडआर, सिरसा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें