फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव : चार सीटों पर नोटा ने 29 प्रत्याशियों को हराया, इनमें 11 पार्टी प्रत्याशी व 18 निर्दलीय

Wed, 09 Oct 2024 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

सिरसा। विधानसभा चुनाव प्रक्रिया लगभग संपन्न हो चुकी है। करीब-करीब 4 बजे तक स्थिति पूरे प्रदेश में स्थिति स्पष्ट हो चुकी है कि किसे कितने मत मिले हैं। सिरसा जिले की पांचों सीटों में चार पर भी नोटा लोगों की पसंद बना है। नोटा ने कुल 54 में से कुल 29 प्रत्याशियों को मात दी। इनमें 18 निर्दलीय और 11 प्रत्याशी किसी न किसी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़े थे।
नोटा से हारे प्रत्याशियों में सबसे खास बात यह रही कि सिरसा सीट पर आम आदमी पार्टी की टिकट पर खड़े श्याम सुंदर को 853 मत मिले, जबकि नोटा को यहां से 1115 मत मिले। पांचों सीटों में सिरसा सीट ही ऐसी रही है जहां पर नोटा चार अंकों तक पहुंचा। बाकी सीटों पर ऐलनाबाद 545, डबवाली 856, रानियां 657 और कालांवाली में 852 वोट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी सबसे बड़ी बात नोटा को कर्मचारियों के भी मत मिले हैं। सिरसा-कालांवाली में 5-5, ऐलनाबाद में 8, रानियां में 1 और डबवाली में 4 वोट मिले हैं। नोटा को पांचों सीटों पर कुल 4025 वोट मिले। इनमें पोस्टल बैलेट वोटों की संख्या 23 रही। जिले में सिर्फ कालांवाली आरक्षित सीट ही एकमात्र ऐसी रही जहां पर नोटा पांचवें नंबर रहा। इस सीट की खास बात यह रही कि यहां पर कोई निर्दलीय प्रत्याशी भी नहीं था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें