फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव : मतदान के दिन 2500 जवान संभालेंगे सुरक्षा की कमान

Wed, 02 Oct 2024 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
 पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण। पुलिस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। पांच अक्तूबर को जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में निष्पक्ष तथा स्वतंत्र रूप से मतदान करवाने के लिए पुलिस की ओर से व्यापक प्रबंध किए जा रहे है। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा की कमान पुलिस तथा अर्द्धसैनिक बल के 2500 जवान संभालेंगे। पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने बताया कि संवेदनशील तथा अति संवेदनशील बूथों तथा क्षेत्रों में सुरक्षा के अतिरिक्त प्रबंध किए भी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने बताया कि ड्यूटी पर तैनात होने वाले सभी पुलिस जवानों तथा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान आम जन के साथ मैत्रीपूर्ण व्यवहार कर उनका सहयोग लिया जाए तथा असामाजिक किस्म के लोगों के साथ सख्ती से निपटा जाए। जिले के साथ लगती राजस्थान व पंजाब सीमा पर भी पुलिस का सख्त पहरा रहेगा। पंजाब व राजस्थान सीमा पर और जिले के अंदर 16 पुलिस नाके स्थापित किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ऐलनाबाद, रानियां तथा सिरसा विधानसभा क्षेत्र में 40 पेट्रोलिंग पार्टियां नियुक्त की जाएगी जोकि लगातार 24 घंटे गश्त पर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें